Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 9, 2021

*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वन अधिकार प्रमाण पत्र किए गए वितरित* *प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित* *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया पूरे प्रदेश को संबोधित*


 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया


*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वन अधिकार प्रमाण पत्र किए गए वितरित*



*प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित*




*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया पूरे प्रदेश को संबोधित*



सुकमा- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में प्रदेशव्यापी वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूरे आदिवासी समाज को इस विशेष दिन की बधाई दी और आदिवासी इलाकों के विकास का संकल्प दोहराया।


उन्होंने कहा कि आदिवासी छत्तीसगढ़ प्रदेश का स्वाभिमान है जिनके सांस्कृतिक विकास के साथ साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जिसका निश्चित रुप से परिणाम मिल रहें हैं। स्थाीनय संसाधनों मंे स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आदिवासी समाज और उसकी जल जंगल जमीन को प्राथमिकता देते हुए उसका विकास करना आवश्यक है। जिसके लिए सतत् रुप से प्रभावी प्रयास किए जा रहें हैं। मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ जिससे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलो को जोड़ा गया था। कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र सहित सामुदायिक वन संसाधन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी बच्चों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। 

उद्योग उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने वन ग्राम वासियों को वन अधिकार पट्टा दिलाने, तेंदूपत्ता संग्राहकों  को समर्थन मूल्य में वृद्धि दिलाने, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान चलाने एवं आदिम जाति के लोगों को जल जंगल और जमीन का हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार प्रकट किया। 

सुकमा जिला मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष  जगन्नाथ साहू ,कलेक्टर विनीत नन्दनवार द्वारा ग्राम रोकेल, मुर्रेपाल, अतकारीरास, बिरसठपाल और कवासीरास के हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इसके साथ ही पुसपाल, राजामुंडा, नेतानार, चितलनार तथा कुन्ना के हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही ग्राम गगनपल्ली के पाँच, चिपुरपाल के दो, मुलाकिसोली एवं एर्राबोर के एक एक हितग्राही को व्यक्तिगत वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम कुकानार निवासी महेन्द्र कुमार नाग को एन.आई.टी मिजोरम में चयनित होने पर तथा ग्राम कोर्रा निवासी कु.कल्याणी नेताम को शासकीय इंजनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में चयनित होने पर 50 हजार रु की प्रोतसाहन राशि प्रदान की गई। 

  वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नूतन कुमार कंवर, एसडीएम सुकमा नभ एल स्माईल, आदिमजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त  बद्रीश कुमार सुखदेवे सहित सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं, वन अधिकार हितग्राही एवं आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad