वन कर्मचारियों को बारिश में उपयोगी सामग्री का किया गया वितरण
बालाघाट । उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता में पदस्थ वन कर्मचारियों को बारिश के समय में लगने वाली उपयोगी सामग्री का 02 अगस्त को वितरण किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी एन.के.ककोड़िया द्वारा कर्मचारियों को यह सामग्री प्रदान की गई।
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी एन.के.ककोड़िया ने बताया कि उत्तर सामान्य वन मंडल के वनमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता के स्टाप के साथ कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसके बाद वर्तमान बारिश की ऋतु को देखते हुये इन कर्मचारियों को बरसाती, वर्दी का कपड़ा, बेल्ट, जूते और कंबल वितरित किया गया। डीएफओ के निर्देश पर इन कर्मचारियों को वितरण किया गया और उनके ही दिशा-निर्देश पर मानसूनी गश्ती को लेकर चर्चा की गई।
श्री ककोड़िया ने अधिनस्थ अमला को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर या दिखाई दे तो उस पर विशेष नजर रखें। इसके अलावा विद्युत लाईन गश्ती पर विशेष ध्यान दें। उन्होने बताया कि उनका वन परिक्षेत्र कान्हा और पेंच के मध्य हैं और इसके कारण उनका कारीडोर क्षेत्र संवेदनशील हैं। जिसकी गंभीरता से निगरानी करनी हैं।
इस बैठक में पिछले दिनों निधन हुये स्थायी कर्मी शिखरचंद यादव के सुपुत्र मोनू यादव को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल का संवेदना पत्र प्रदाय किया गया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल को स्थायी वन कर्मी शिखरचंद यादव के निधन के संदर्भ में जानकारी से वन परिक्षेत्र अधिकारी एन.के.ककोड़िया द्वारा डीएफओ के माध्यम से अवगत कराया गया था। जिसके चलते उन्होने अपनी ओर से शोक संवेदना पत्र परिजनों के लिये प्रेषित किया था। इस पत्र को मृतक कर्मचारी के सुपुत्र को भेंट किया गया। दूसरी ओर डीएफओं के निर्देश पर बारिश के समय में लगने वाली आवश्यक उपयोगी सामग्री मिलने पर वन कर्मचारियों ने हर्ष जताकर डीएफओ और वन परिक्षेत्र अधिकारी के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया हैं।
सीएनआई न्यूज़ बालाघाट से आनंद रन गिरे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.