स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम शासन के गाइडलाइंस के अनुसार सम्पन्न
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....शा कन्या उ मा वि रतनपुर में 75 वी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत ही शानदार और कोविड 19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए मनाया गया। आज शासन के निर्देश के अनुसार संस्था प्रमुख को ध्वज फहराया जाना था इसलिए संस्था के प्राचार्य सुश्री भारती त्रिवेदी के द्वारा फहराया गया।
ध्वज कार्यक्रम में संस्था के शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष एवम एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल ,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द जायसवाल,पुर्व पार्षद दामोदर सिंह क्षत्रिय, नव नियुक्त एल्डरमैन पूर्णिमा वैष्णव,पूर्व पार्षद जय प्रकाश कश्यप, मीडिया से जुगनू तम्बोली,वासिद अली, ताहिर अली, विजय दानिकर, रवि ठाकुर गुरुदेव सोनी एवम संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिका सहित बच्चे उपस्थित रहे।
आज के इस कार्यक्रम में जितेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में कु मौली शर्मा का ऑनलाइन व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।साथ ही मिडिल विभाग में संस्था के सीनियर व्याख्याता चंदना राय जो शिक्षा सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे है।संस्था प्रमुख के द्वारा उनके उनके कार्य से प्रभावित होकर मिडिल विभाग का ध्वज उनके द्वारा फहराया गया। मिडिल विभाग के ध्वज कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कन्हैया यादव,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र दुबे जी उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.