Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 15, 2021

सुने मकान से अज्ञात चोरों ने बोर पंप किया पार । चिचोला पुलिस चौकी में की गई शिकायत।

छुरिया -ताहिर खान:- छुरिया ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीतालाब (आंवराटोला) निवासी के नवनिर्मित मकान से अज्ञात चोरों ने बोर पंप चोरी की घटना को अंजाम दिया है मिली जानकारी अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात को सरजू राम साहू पिता चतुर राम साहू उम्र 45 वर्ष के रानीतालाब (आंवराटोला) में बने नवीन मकान से अज्ञात चोरों के द्वारा घर प्रांगण के बोरवेल से बोर पंप को निकाल कर ले जाया गया है वहीं केबल और पाइप को मौके पर छोड़ दिया गया है। जिसकी चिचोला पुलिस चौकी में प्रार्थी द्वारा शिकायत किया गया। जिस पर चिचोला चौकी प्रभारी आर.एस. सेंगर, उपनिरीक्षक कोमल मींज, व आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। जहां प्रार्थी सरजू राम साहू ने बताया कि घांघरा देवता मंदिर के पास हाईवे में जनरल की दुकान है जहां पर सभी परिवारों का निवास हो रहा है। नवनिर्मित मकान में दीपावली से रहना प्रारंभ करने वाले थे जहां कुछ दिन पहले ही बोर खनन कराकर पंप लगवाया था। 
जिसे बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा पंप चोरी किया गया है वहीं आगे बताते हुए कहा यहां पर आसपास के किसानों के खेतों पर लगभग 10 से 15 बोर पंप लगा है। जिसे चोरों ने अनदेखा कर सड़क किनारे बने मकान से चोरी करना समझ से परे हैं। यहां पर अभी तक इस प्रकार की घटना नहीं हुई है। यह पहला मामला है फिलहाल चिचोला पुलिस चौकी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए विवेचना में लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad