Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 10, 2021

गौ सेवा आयोग महंत रामसुंदर दास मेमरा हरियाली महोत्सव में शामिल हुए

 


पिथौरा 10 अगस्त 2021 /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का सर्वान्गीण विकास हो रहा है,लेकिन सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है किराज्य की संस्कृति परम्पराओं और प्राचीन रीति रिवाजों को संरक्षित ,पोषित और अक्षुण्य बनाये रखने की दिशा में सार्थक कदम उठाये जा रहे हैं ।

राज्य निर्माण के बाद भी पिछली सरकारों का इस दिशा में प्रयास नही रहा और ना ही उनकी इच्छाशक्ति रही। अब भूपेश राज में छत्तीसगढ़ का वास्तविक स्वरूप प्रतिबन्धित हो रहा है।

     उपरोक्त बातें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे श्री महंत रामसुंदर दास ने  पिथौरा ब्लॉक के ग्राम मेमरा में आयोजित हरियाली महोसत्व में कही।उन्होंने कहा कि आज परम्परानुसार कृषि कार्यो में उपयोग में लाये जाने वाले कृषि यंत्रों का पुजन अर्चन करते है । यह हमारी संस्कृति का अंग है।छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा राज्य की संस्कृति एवं त्यौहारो को सहेजने और संवारने का कार्य तीव्र गति से चल रहा ।15 वर्षो के भाजपा शासन काल मे गौ माताएं सड़को और गौशालाओं में तड़प तड़प कर भूक प्यास और दुघर्टनाओं में प्राण त्यागती रही।वर्तमान में सरकार की विभीन्न योजनाओं के क्रियान्वन तथा जनसहभागिता से इसमे व्यापक सुधार आया है,किन्तु गौ- सरंक्षण की दिशा में काफी कुछ किया जाना बाकी है।दो रुपया किलो में गोबर खरीदी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

      जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सर्व प्रथम हरियाली तिहार के बधाई एवं छेत्र के खुसिहाली की कामना करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में हमारे लोकपर्व की छटा फीकी होती जा रही थीं।नागर ,गैंती और कुदारी जैसे कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना का रिवाज विलुप्त होता जा रहा था।विगत 15 वर्षों में सबसे ज्यादा नुकसान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को हुआ है कार्यक्रम को दाऊलाल चंद्राकर ,सत्यभामा नाग,और ठाकुर अनन्त सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवन लाल चंद्राकर ,चमन चंद्राकर ,मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा बग्गा, एल्डरमेन द्वय अरविंदर छाबड़ा, बबलू सोनी,जिला उपाध्यक्ष सतीश भोई,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सन्नी रोहिल्ला,रमेश दास,घासी राम नायक, राहुल चतुर्वेदी,राजेश राजपूत,रामदास मानिकपुरी, रफीक खान,महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रूपा बसंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे। स्वागत भाषण गौठान समिति के अध्यक्ष अर्नेस्ट गार्डिया और आभार प्रकट ग्राम पंचायत सरपंच निर्मल यादव ने किया।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad