Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 10, 2021

बीएसपी कोविड अस्पताल यथावत रखने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे

 बीएसपी कोविड अस्पताल यथावत रखने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन 

सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे



सांसद मंडावी क्षेत्र के लोगों के आर्थिक सामाजिक विकास पर मंत्री कुलस्ते से की चर्चा

कोविड अस्पताल बंद होने से जन आक्रोश बढेगीः सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे


 दल्लीराजहरा  - ,9 अगस्त 2021 । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे क्षेत्र की मूलभूत समस्या के निराकरण केन्द्र की जन विकास योजना सभी वर्गों तक पहुंचे। सांसद मोहन मंडावी से विचार विमर्श कर प्राथमिकता में रखकर कार्य करते हैं इसी कड़ी में विक्रम ध्रुवे, सांसद मोहन मंडावी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, भाजपा नेत्री सुशीला साहू, मुकेश कोड़ो के उपस्थिति में रायपुर प्रवास में आये केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को दल्लीराजहरा के बीएसपी अस्पताल में संचालित 24 बेड  कोविड केयर सेंटर हॉस्पिटल को यथावत रखने के लिए ज्ञापन सौपा



 केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते से सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने ज्ञापन व मौखिक रूप से कहा की कोरोना  संक्रमण को देखते हुए दूसरे लहर की महामारी से निपटने के लिए लगभग 24 बेड का कोविड केयर सेंटर बीएसपी अस्पताल में स्थापित किया गया है। वर्तमान में यहां मात्र 6 बेड का ही उपयोग हो रहा है वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पूर्व में स्थापित कोविड केयर सेंटर को यथावत रखा जाना अति आवश्यक है यदि उक्त सेंटर को बंद किया जाता है तो जन आक्रोश बढ़ने की पूरी संभावना निर्मित हो जाएगी उन्होने आगे कहा की बालोद जिले में सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर दल्लीराजहरा है। आस-पास के आदिवासी अंचल के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला एकमात्र संस्था यहां का बीएसपी अस्पताल ही है। जानकारी अनुसार यहां संचालित 24 बेड के कोविड केयर सेंटर को बीएसपी प्रबंधन द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जो की उचित नही है



 उन्होने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते से आग्रह किया है की बीएसपी अस्पताल में स्थापित 24 बेड  कोविड केयर सेंटर अस्पताल को यथावत रखने के लिए बीएसपी प्रबंधन को आदेशित करे इस संबंध में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री कुलस्ते इनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना व इस मामले को संज्ञान में लेकर मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार से इस विषय में बात करते हुए उचित निर्णय लेने की बात करते हुए सूचित करने की बात कही है वही सांसद मोहन मंडावी क्षेत्र के जनहित विकास युवा बेरोजगार किसानों श्रमिकों सहित आम जनता के आर्थिक सामाजिक विकास पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से विस्तार पूर्वक चर्चा किये।

कोरोना संक्रमण के कमजोर पड़ने से वर्तमान में बीएसपी अस्पताल में 24 बेड कोविड केयर सेंटर में 6 बेड संचालित हो रहा है। तीसरी लहर की संभावना निर्मित होती है तो आगे 24 बेड के साथ और भी बेड बढ़ाया जाएगा साथ ही सेक्टर 9 अस्पताल की कोविड केयर सेंटर जो बंद हो चुका है उसे भी चालू  किया जाएगा।




सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad