गुण्डरदेही । सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक गुण्डरदेही के द्वारा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय बैठक मे लिया गया । सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष थानसिंह मंडावी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ध्वनि विस्तार यंत्र के साथ रैली व कला संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए रैली आदिवासी भवन बघमरा गुण्डरदेही से प्रारंभ होकर रामसागर पारा धमतरी चौक शहीद वीर नारायण सिंह अर्जुन्दा चौक होते हुए रैली आदिवासी भवन गुण्डरदेही पहुंचकर सभा मे तब्दील होगी तत्पश्चात सामाजिक लोगो द्वारा उपस्थित अतिथियो का स्वागत सम्मान किया जाएगा । बैठक मे संतोष तारम कुंजेश्चर ठाकुर लवन ठाकुर छबिलाल कोर्राम संतोष नेताम पार्षद ढ़ालसिंह मंडावी रूपराम मंडावी श्रीराम कतलाम नेमसिंह ठाकुर राजू ठाकुर दिलीप मंडावी इंदल सलाम ललित मरकाम संतोष नेताम अनिल नेताम अशोक कंवर डोमन ठाकुर पुरेंद्र चंद्रवंशी चेतन आनंद धरम ठाकुर नरोत्तम ठाकुर रवि राय गंभीर राम ठाकुर आदि उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.