संकुल केंद्र परसाभाटा के स्कूलों में हुआ शाला प्रवेश उत्सव*
कोरबा/छत्तीसगढ़ शासन के 2 अगस्त से स्कूल खोलने के आदेश के उपरांत आदेश के परिपालन में संकुल केंद्र परसाभाटा के अंतर्गत आने वाले स्कूलो में आज से बच्चों का प्रवेश प्रारंभ हुआ जिसमें नियमानुसार 50% छात्र उपस्थिति के साथ बच्चों को बुलाया गया एवं उनका स्वागत तिलक लगाकर चॉकलेट पेन कॉपी देकर किया गया उक्त संस्थाओं मे प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि
पार्षद एवं गणमान्य नागरिक व सीएससी परसाभाटा के गरिमामय उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इसके साथ ही सभी स्कूलों मे मध्यान भोजन योजना भी आज से प्रारंभ हो गई cac परसाभाटा द्वारा सभी स्कूलों के शिक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइन को पालन करते हुए अच्छे ढंग से शाला संचालन करने की शुभकामनाए दी गई।।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.