*चौकी हरदीबाजार पुलिस द्वारा केबल तांबा चोरी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया,आरोपियों के कब्जे से कुल 60 किलो केबल तांबा (कीमती लगभग 36000/-) बरामद*
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया
श्रीमान भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्रीमान कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा, श्रीमान खोमन लाल सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक, दरी के मार्गदर्शन में चौकीहरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अपराधियों/चोर गिरोह की लगातार धरपकड़ की कार्यवही की जा रही है इसी तारतम्य में आज दिनांक 02.08.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि दर्राखांचा हरदीबाजर निवासी सावन भट्ट एवं रवि कुमार खुंटे एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी में चोरी का तांबा केबल तार रखे हैं उसे बालौदा बेचने जाने के लिए सरईसिंगार चौक के पास बस का इंतजार कर रहे हैं कि सूचना पर उप थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के हमराह प्रधान आरक्षक 270 अश्वनी वर्मा, आरक्षक 644प्रवीण कुमार राजवाड़े, आर. 754 कमल कुमार कैवर्त, आर. 166 तिपेन्द्र तंवर के साथ सूचना स्थल की रवाना हुए थे कि मौका पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड किया गया इस दौरान 02 व्यक्ति 02 पीला रंग केप्लास्टिक बोरी में केबल तांबा तार रखे हुए मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01.सावन भट्ट पिता श्याम लाल भट्ट उम्र 25 वर्ष साकिन सरईसिंगार हाल मुकाम दर्राखांचा, हरदीबाजार02. रवि कुमार सतनामी पिता मुरीतराम खुंटे उम्र 21 वर्ष साकिन दर्राखांचा हरदीबाजार का निवासी होना बताये, जिनसे तांबा केबल तार को अपने कब्जे में रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई युक्तियुक्त जवाब नही दिये, केबल तांबा तार को सद्भावना कंपनी रलिया रोड से चोरी करना बताये।दोनो आरोपियों 01. सावन भट्ट पिता श्याम लाल भट्ट, 02. रवि कुमार सतनामी पिता मुरीतराम सतनामी को मौके पर धारा 91 सीआरपीसी का नोटिस पृथक-पृथक देकर उक्त केबल तांबा तार के सबध में वैध कागकात चाहा गया जो उक्त आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखित में देने पर आरोपी सावन भट्ट के कब्जे से पीला रंग की बोरी में भरा 35 किलो. केबल तांबा तार कीमती करीबन 21000/- (इक्कीस हजार रूपये) एवं आरोपी रवि सतनामी के कब्जे से पीला रंग की बोरी मेंभरा 25 किलो. केबल तांबा तार कीमती करीबन 15000/- (पन्द्रह हजार रूपये) जुमला कीमती36000/- (छत्तीस हजार रूपये) को आरोपियों द्वारा पेश करने पर समक्ष गवाह के चोरी के मशरूकाहोने के पूर्ण अंदेशा पर जप्त कर कब्जा में लिया गया है। दोनो आरोपियों 01. सावन भट्ट, 02. रविकुमार सतनामी का कृत्य धारा 41 (1-4) जा.फौ., 379 ताहि. का घटित करना पाये जाने से विधिव गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया
।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.