गुण्डरदेही । राज्य सरकार के वादाखिलाफी व सोसायटी मे खाद की कमी को लेकर गुण्डरदेही भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद के नेतृत्व मे भाठागांव आर सिकोसा गुण्डरदेही व कंलगपुर के सहकारी समिति में प्रदेश के लबरा सरकार के खिलाफ नगाड़ा बजाकर जमकर नारेबाजी की गई धरना प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारीयो ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण हो जाने पर भी किसानों से किया वादा पूरा नहीं कर पाई पुर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान कृषि पद्धति में किसान अत्यधिक परेशान है केंद्र ने आवश्यकता से अधिक खाद प्रदेश को मुहैया कराया है परंतु कांग्रेस सरकार कुछ प्राइवेट कंपनियों को खाद बेचकर सरकारी समितियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है किसान खाद व बीज के लिए दर दर भटक रहे हैं।
प्रदेश का हर वर्ग सरकार से नाखुश है। सरकार की वादाखिलाफी से सभी वर्ग के लोग त्रस्त है प्रदेश की जनता आने वाले समय मे इस सरकार को जरूर सबक सिखाएंगी श्री चंद्राकर ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले गुरूर ब्लॉक के ग्राम सनौद मे खाद की कालाबाजारी करते युरिया खाद पकड़ा था सरकार के संरक्षण मे खाद का खुलेआम कालाबाजारी चल रही है वही प्रदेश के किसान सोसायटी मे खाद के लिए दरदर भटक रहे है मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने कहा कि किसानो के साथ अन्याय हम बर्दाश्त नही करेगे भाजपा किसानो के साथ खड़ी है । कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू पुष्पेन्द्र चंद्राकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा दुष्यन्त सोनवानी अध्यक्ष भाजपा मंडल श्रीमती मालती जोशी जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा थानमल जैन जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ संगीता चंद्राकर मंडल महामंत्री सेवक महिपाल थानसिंह मण्डावी सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा डां तेजराम साहू विनोद चन्द्राकर टीकाराम सांवरे लक्ष्मी कांत साहू हेमन्त सोनकर बिरेन्द्र साहू हरदेव सर्वा शैलेंद्र साहू मोहित सिन्हा डिलेश्वर साहू भास्कर वर्मा पुनारद साहू धर्मेन्द्र साहू शैलेंद्र बेलचंदन मंयक अग्रवाल मोपेन्द्र साहू टोमन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.