Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 2, 2021

किसान मोर्चा ने सहकारी समितियों के सामने नगाड़ा बजा सरकार को जगाया।

सूरजपुर -02/08/2021, प्रदेश भाजपा  संगठन के निर्देश पर किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी मंडलों में प्रदेश सरकार के विरोध में नगाड़ा बजाओ सरकार जगाओ अभियान के तहत सहकारी समितियों में नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया |भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल  एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू के मार्गदर्शन में  छत्तीसगढ़  सरकार  के कुशासन व अन्याय एवं प्रदेश की किसानो से की गई वादा खिलाफी के विरोध में किसान मोर्चा  द्वारा  रामानुजनगर समिति में  विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश महालवाला एवं जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह ने कहा कि देश की सरकार किसानों के को झूठे वादे करके  सत्ता में आई और सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा छलावा उन्होंने किसानों के साथ ही किया नकली बीज, खाद की कमी, कर्जा माफी, धान खरीदी, बारदाना का अभाव, धान का सड़ना, से लेकर इस सरकार ने  कमीशन खोरी की सारी सीमाएं पार  कर दी है जिसे लेकर किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में नगाड़ा बजाकर इस सरकार को कुम्भ करणी नींद से जगाने के लिए आज सड़कों पर है आने वाले वक्त में यदि यह सरकार नही सुधरी तो  प्रदेश का किसान  इस सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे रामानुजनगर, मंडल के कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय ,मण्डल महामंत्री राजेन्द्र सिंह, बृजा साहू, यूवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनिल साहू महामंत्री विवेक दुबे, सुमित साहू, नंदलाल यादव, भईया लाल यादव,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्त साहू महामंत्री नारायण विष्वकर्मा, प्रदीप झा सहित किसान मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

वही सूरजपुर शहर मंडल  के कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश महालवाला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत सिंह, कोषाध्यक्ष थलेस्वर साहु, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन देवांगन पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष राजू देवांगन सरपंच राम निवास सिंह महामंत्री संस्कार अग्रवाल उपाध्यक्ष मयंक तिवारी मंत्री संजय यादव , विनय देवांगन कार्यालय प्रभारी रितिक सोनी महामंत्री चंद्रकांत साहू  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad