देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा/ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविन्द कुजुर के निर्देशन पर, अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियो के द्वारा प्रतिदिन पुरे जिले में स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 03.08.2021 को थाना नवागढ स्टाफ द्वारा बेमेतरा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1445/16 धारा 294 भादवि में फरार स्थाई वारंटी घनश्याम पिता सीताराम गडरिया साकिन रामपुर थाना दाढी जिला बेमेतरा को पतासाजी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सउनि तुलाराम देशमुख, आरक्षक रामसिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.