महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों का जल्द निराकरण करने दिए निर्देश।
कम्प्यूनिटी पुलिसिंग बढ़ाने पर दिया जोर।
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा :- बेमेतरा जिले के थाना/चौकी में पंजीबद्ध अपराधों खासकर महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पंजीबद्ध मामलों की गंभीरता व संवेदनशीलता के आधार पर निराकरण करने एवं पीड़ितों को जल्द न्याय मिले इस हेतु प्रकरण का चालान न्यायालय में पेश हो इसी उद्धेश्य से पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविन्द कुजुर ने आज बुधवार 04 अगस्त 2021 को जिला पुलिस कार्यालय के मीटिंग हाल में राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों से उनके यहां लंबित महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उन्हें जल्द निराकरण करने, जप्ती माल की निकाल हर संभव प्रयास कर करने, जप्ती माल एवं थाना के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने तथा अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा पर नियंत्रण करने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने तथा लंबित संमंस, लंबित वारंट, स्थायी वारंट की तामिली किये जाने एवं समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी व विवेचको और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने तथा कार्यवाही में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही बरतने, थाना/चौकी में पंजीबद्ध चिटफंड कंपनी के विरूद्ध अपराध का जल्द से जल्द निकाल करने निर्देश दिये।
उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायत अथवा समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनकर त्वरित कार्यवाही करने, महिलाओं एवं बच्चों के आने-जाने वाले ऐसे स्थान जो सुनसान हो उन स्थानों पर पेट्रोलिंग करने एवं ड्यूटी आने एवं वापस लौटते के दौरान संदिग्धों पर पैनी नजर रखने एवं अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार बैस, डीएसपी (मुख्यालय) श्री रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.