बैहर को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग
================
बैहर ग्रामीण क्षेत्र खोलवा,गुराखारी, केवलारी,अतरिया,के किसान बंधु ,आज अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय पहुंचे । किसानों ने बताया कि हम लोग पूर्णतः कृषि पर निर्भर है।हमारे द्धारा फसल लगायी गई, परन्तु वर्षा नहीं होने से हमारी फसल बर्बाद हो चुकी है,अब हमारे सामने खाने-पीने से लेकर जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। हम चाहते हैं कि शासन प्राकृतिक आपदा के तहत मुवावजे के रुप में ,आर्थिक मदद् करें ।
किसानों द्बारा यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया ।
जनप्रतिनिधियों के रुप में किसानों के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति भंगवती सैयाम,नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष श्याम किरार,लकी तिवारी,प्रंशात खरे एंव अन्य कार्यकर्त्ता मौजुद रहें। वहीं बैहर विधायक संजय उइके ने बताया कि किसानों को निश्चित रूप से मुवावजा मिलना चाहिए, क्योंकि किसानों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है । हम किसानों के साथ है, आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इसके लिये आंदोलन भी करेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.