*परिवहन एवं राजस्व तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की जिलेवासियों से अपील*
*दमोह* : 25 अगस्त 2021
परिवहन एवं राजस्व तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हमारी भी जवाबदारी है कि हम इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। उन्होंने कहा कोरोना महामारी से बचने के लिए जब हमने प्रथम डोज लगवाया जिसमें हमें बहुत सफलता मिली है। उन्होंने सभी आमजन से व्यक्तिगत आग्रह करते हुए कहा कि वैक्सीन का दूसरा डोज भी अवश्य लगवाएं।
उन्होंने कहा संभावना व्यक्त की जा रही है कोरोना की तीसरी लहर महामारी की आएगी। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कोरोना महामारी से बचने के लिए सबसे अच्छा सुरक्षा कवच वैक्सीनेशन है साथ ही कहा के दूसरा डोज भी लगवाए, अपने साथियों, आस-पड़ोस सभी को लगवाएं। उन्होंने कहा आज पड़ोस के लोगों को भी जागरुक भी करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.