महासमुंद 08 अगस्त 2021/ सांसद चुन्नीलाल साहू ने आज छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार किसानों के लिए बहुत ही खास त्यौहार माना जाता है। इस दिन किसान अपने कृषि कार्य में आने वाले सभी समानों का हल, फावड़ा , कुदाली एवं बैलों को स्नान कराकर पुजा कर भोग में प्रसिद्ध चीला रोटी एवं गुड़ का भोग लगाया जाता है।
आज अमावस्या हरेली में महासमुंद सांसद किसान पुत्र चुन्नीलाल साहू ने अपने संस्कार को क़ायम रखते हुए , अपने गौठान में कृषि यंत्रों कि विधिवत पूजा कर किसान भाइयों के लिए इस वर्ष फसल अच्छी होने की प्रार्थना किया।
सांसद महोदय साहू जी इसके पहले भी बहुत बार खेतों में हल चलाते हुए भी नजर आए है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.