गुण्डरदेही । नगर पंचायत गुण्डरदेही के बघमरा मे वार्ड क्रमांक 1 , 2 व 3 मे भाजपा पार्षद व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद मंडल उपाध्यक्ष हरीश निषाद व पार्षद संतोष नेताम के द्वारा तालाब पार व सीसी रोड किनारे 35 पौधे रोपे गए पौधारोपण के बाद तीनो पार्षदो ने सुरक्षा की भी जिम्मेदारी ली । इस दौरान पार्षद टीकाराम निषाद ने कहा कि पेड़ो की कटाई रोकने पहल की जाए ताकि हमे आक्सीजन भरपूर मात्रा मे मिलता रहे पौधा लगाने के बाद सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी भी है पार्षद हरीश निषाद ने कहा स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए हमे अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए । पार्षद संतोष नेताम ने कहा कि हर नागरिक को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि यह पौधा बड़ा होकर वृक्ष बन सके
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.