कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने भगवान श्री कृष्ण जी का पूजा-अर्चना कर नगर के समृद्धि व उन्नति का कामना किया।
दल्लीराजहरा - श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने भगवान श्री कृष्ण जी का पूजा-अर्चना कर नगर के समृद्धि व उन्नति का कामना किया।
यादव समाज के पदाधिकारियों ने शाल व श्रीफल भेंटकर नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान यादव समाज के पदाधिकारियों ने नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी के समक्ष सामाजिक भवन हेतु बाउंड्रीवाल और किचन शेड के निर्माण करने का मांग रखा जिसपर सहमति जताते हुए नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने मांगो को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव समाज के अध्यक्ष योगेश यादव जी ने किया और विशेष अतिथि के रूप सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,वार्ड क्रमांक-20 के पार्षद रोशन पटेल जी,वार्ड क्रमांक-09 के पार्षद श्रुति यादव जी,पूर्व पार्षद योगेश्वरी यादव जी,प्रदीप यादव जी,भाना बाई यादव जी,रामु यादव जी उपस्थित थे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.