रेत को लेकर धनलक्ष्मी और ग्रामीणों के बीच हाथापाई
ग्रामीणों में रोष
तेंदूखेड़ा सुर्खियों में रहने वाली रेत कंपनी और ग्राम इमलिया के कुछ ग्रामीणों की आपस में कहा सुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौवत आ गई। रेत कंपनी के लोग पुलिस थाने तेंदूखेड़ा पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन कुछ समय बाद जब ग्रामीण थाने तेंदूखेड़ा पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई बल्कि फटकार लगाकर भगा दिया लेकिन ग्रामीणों ने जब रोष प्रकट किया तो आवेदन लेकर जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी महिलाओं के साथ भी बत्तामीची की गई है। और नगर निरीक्षक द्वारा जातिगत रुप से अपमानित भी किया गया है ।
घटनास्थल पर तेंदूखेड़ा टीआई रमेश राजपूत और जांच दल के साथ पहुंचे जहां पर ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिल आया
Cni न्यूज तेंदूखेड़ा से पवन प्रजापति की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.