*CNI बिग ब्रेकिंग....बेलगहना क्षेत्र में चोरों का बढ़ा हौसला, बनाबेल राशन दुकान में किया हाथ साफ*
बेलगहना..... बेलगहना चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं चाहे वह दिन दहाड़े चोरी हो अथवा सुने मकान का ताला तोड़कर समान पार करना हो।
इस बार चोरों ने बानाबेल स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर धावा बोलकर रात्रि में बड़े आराम से 120 कट्टी चावल 5 कट्टी चना व एक बोरी शक्कर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्राम के लोग राशन लेने पहुंचे।
फूड इंस्पेक्टर से बात करने पर उन्होंने कहा कि संबंधित संचालक चाहे वह ग्राम पंचायत हो अथवा समूह को इसकी भरपाई करनी होगी। इसमें पुनः पूर्ति किये जाने का कोई नियम नहीं है। वहीं
बेलगहना चौकी को सूचना दी गई है चौकी प्रभारी अजय वारे ने कहा की सभी मार्गों पर लगे सी सी टी वी फुटेज खंगाले जाएंगे जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.