*आई.जी रतनलाल डाँगी ने कोरिया एसपी संतोष सिंह की सराहना की व अच्छी पुलिसिंग की जतायी उम्मीद....!*
सरगुजा रेंज के अतिरिक्त प्रभारी आईजी रतनलाल डाँगी एकदिवसीय दौरे पर कोरिया पहुंचे। बैकुंठपुर सिटी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों के सवाल के जबाब में पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुये आईजी ने कहा एसपी संतोष सिंह बहुत ही संवेदनशील अधिकारी हैं रायगढ़ में इनका पब्लिक के साथ अच्छा संबंध रहा है निश्चित तौर पर कोरिया में अच्छी पुलिसिंग करेंगे ।आईजी रतनलाल डाँगी के बयान के अहम मायने हैं
बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद मतलब साफ हैं उनके वर्किंग स्टायल कार्यदक्षता से वाकिफ हैं बिलासपुर रेंज में रहते हुये रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के रूप में उनके कार्यों का उनका अपना आकलन भी है अब कोरिया में आम जनता पुलिस के बीच अच्छे संबंध बनाने की पहल की जरुरत होगी आमजनता के मन से पुलिस के भय को दूर करने की जागरूकता लानी होगी ताकि जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल का शिक्षित ,बेशिक्षित ब्यक्ति पुलिस से अपनी परेशानी बताकर न्याय पा सके।जिसकी मिशाल स्वयं आईजी रतनलाल डाँगी बेहतर पुलिसिंग के रूप में पेश कर चुके हैं
उनके मोबाइल के संपर्क नम्बर से लोग बेहिचक अपनी फरियाद रखते आये हैं उनकी समस्या का निराकरण होता है शायद सरगुजा रेंज के पहले आईजी रहे होंगे जो समस्या का निवारण के लिये फोन कॉल व मेसेज माध्यम की सुविधा प्रदान किये ।सरगुजा रेंज में कोरोनाकाल के समय दर्जनों विभागीय कर्मचारी व आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने का रिकार्ड बना चुके हैं जिससे उत्साहित होकर उनका परिवार आईजी से मिलने की इक्षा जाहिर कर मिलने भी पहुंचे और उन्हें भी मोटीवेट किये।
पूर्व में भी आईजी रतनलाल डाँगी ने बेहतर पुलिसिंग के लिये पुलिस कर्मचारियों को स्पस्ट निर्देश दिये थे जनता के प्रति विश्वशनियता बरकरार रखे फरियादी की शिकायत अपने स्तर पर निराकृत करें जनता को एहसास होना चाहिये पुलिस हमारा सुन रही है।इन्हीं मकसद से रेंज के सभी थाना व चौकी का औचक निरीक्षण करते रहते हैं।
निरीक्षण के पश्चात सिटी कोतवाली बैकुंठपुर के आकस्मिक निरीक्षण में आईजी ने थाना परिसर की साफ सफाई ,रिकार्ड मेंटनेंस ,फाइलों का निराकरण व अन्य कार्यों से खुश होकर थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला को नगद इनाम देने की घोषणा की ।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.