Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

सतर्कता एवं जागरूकता जरुरी, सेम्पल जांच में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश


मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, 5 अगस्त 2021:- कलेक्टर के निर्देश पर आज जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के मौजूदा हालात को लेकर बिलाईगढ़ अनुविभाग के मैदानी अमले से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों पंचायत सचिवों, पटवारियों, मितानिनों एवं शिक्षको, तहसीलदारों, जनपद सीईओ एवं सीएमओ उपस्थित रहें। इस दौरान डॉ सिद्की ने कहा कि हाल के दिनों में जिलें में 87 संक्रमित मरीज मिले है। जिसमें से बिलाईगढ़ विकासखंड के 40 गावों में 69 संक्रमित मरीज मिले है। जिस पर गहरी चिंता जताते हुए कोरोना संक्रमण को रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही क्षेत्र में रैंडम कोरोना सेम्पल को तेजी करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने आगें कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। बल्कि विगत कुछ सप्ताह से लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से संक्रमण का दर बढ़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी भी मास्क पहनना,हाथ को बार-बार धोना और सामाजिक दूरी बनाये रखना ही बचने के रामबाण उपाय है। इस दौरान बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रशासन को दिए। 

जांच रिपोर्ट आने तक अपने घर पर पृथकवास में रहें लोग : सीएमएचओ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने जाँच रिपोर्ट आने तक नमूना देने वाले लोगों को अपने घर पर पृथकवास (आइसोलेशन) में रहने को कहा है। उन्होंने खासकर आरटीपीसीआर और ट्रूनॉट तकनीक से जांच हेतु नमूना देने वालों के लिए ये बात कही है। सीएमएचओ ने कहा कि कोरोना बीमारी के होने अथवा न होने की पुष्टि हेतु फिलहाल जांच के तीन विधियां उपलब्ध हैं। एंटीजन टेस्ट, आरटीपीसीआर एवं ट्रूनॉट तकनीक हैं। मरीज़ के शरीर में वायरस की मात्रा यदि ज्यादा है, तो एंटीजन टेस्ट तुरन्त पकड़ लेता है। इसका परिणाम भी तुरंत खड़े-खड़े मिल जाता है। और संक्रमित व्यक्ति तत्काल प्रभाव से दवाई एवं सावधानियां लेना शुरू कर देता है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन आरटीपीसीआर और ट्रूनॉट  तकनीक से जांच रिपोर्ट मिलने में फिलहाल 1 से 4 दिन का समय लग रहा है। यदि व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और नमूना देने और रिपोर्ट आने की अवधि में उसकी हरकत आम दिनों की तरह रहा तो इस बीच वह अपने घर-परिवार सहित सैकड़ों लोगों को संक्रमित करने में सक्षम होगा। इसलिए रिपोर्ट आते तक हमें पृथकवास रहकर समय बिताना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गांव गांव में स्थित सभी मेडिकल स्टोर्स में बुखार सर्दी खांसी के दवाइयों लेने वाले ग्राहकों पर विशेष निगरानी करनें का निर्देश स्थानीय कर्मचारियों को दिए है।



सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad