Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 6, 2021

साल्हेवारा थानांतर्गत स्कार्पियो चोरी के आरोपी एक माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर !

 साल्हेवारा थानांतर्गत स्कार्पियो चोरी के आरोपी एक माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ! 



*दिलीप शुक्ला साल्हेवारा की रिपोर्ट*


, साल्हेवारा ! साल्हेवारा थाना से एक ऐसा मामला सामने आया है कि स्कार्पियो चोरी के  आरोपी सामने आने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार नही किया.


मालूम हो कि देवपुराघाट निवासी राकेश वर्मा का स्कार्पियो 6 जुलाई को रात मे लगभग 2 बजे के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया. बताते है कि चोरों ने चोरी की वारदात को बड़े ही शातिर दिमाग से किया. जानकारी के मुताबिक चोरो ने स्कार्पियो को बुलेरो गाड़ी से टोचन करके रातो रात पार कर दिया. जो सीसीटीवी कैमरा मे स्पष्ट दिखाई दे रहा है. सुबह जब घर वालो ने स्कार्पियो को नही देखा तो थोड़ा देर के लिए सन्न रह गए. वही प्रार्थी राकेश वर्मा ने सुबह ही चोरी की शिकायत साल्हेवारा थाने मे दर्ज कराई है. 



रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद प्रार्थी अपने गाड़ी को शाम तक ढुंढे लेकिन नही मिला. अगला दिन किसी ने फोन करके बताया कि आपका गाड़ी का कागजात नैनपुर के पहले चिरईडोंगरी के बीच पड़ा हुआ है. जब वहां जाकर देखा तो कागज तो मिला वही नैनपुर से पहिली समनापुर रोड पर एक किलोमीटर के अंदर सड़क किनारे  स्कार्पियो खड़ा मिला. जहा स्कार्पियो का नंबर प्लेट टूटा हुआ था. वही क्षत विक्षत अवस्था मे गाड़ी भी मिला.


अब इधर प्रार्थी ने साल्हेवारा पुलिस को खबर किया और पुलिस पहुंच भी गया. उसके बाद प्रार्थी पुलिस वालो के साथ स्कार्पियो को टोचन कर चाय नाश्ता के लिए पास के किसी ढाबे मे रूके थे कि वहां पल्सर मे दो व्यक्ति पहुंचे और बोलने लगे कि ये स्कार्पियो यहां कैसे आ गया. शक के आधार पुलिस ने उनको पकडऩे की कोशिश की लेकिन पल्सर वाले वहां से भाग निकले. उसके तुरंत बाद छोटा हाथी गाड़ी आया और वहां खड़ी स्कार्पियो गाड़ी को टोचन करने लगा. तभी पुलिस ने उनसे पुछताछ किया. तो छोटा हाथी वालो ने बताया कि नैनपुर गांव के वार्ड नंबर 2 के किसी तन्नू चोटेल ने गाड़ी को टोचन करके ले जाने के लिए बोले है. 


ईधर नैनपुर पुलिस से संपर्क किया और स्पाट मे पुलिस भी आया. लेकिन प्रार्थी ने नैनपुर पुलिस पर आरोप लगाया है कि तुम्हारा गाड़ी मिल गया और बाकी काम हमारा है. ऐसा कहने की बात पुलिस द्वारा कही गई है बता रहे है. वही दूसरे दिन प्रार्थी नैनपुर थाना गया और नैनपुर के तन्नू चोटेल को पुछताछ के लिए बुलाया गया. जब तन्नू चोटेल से पुछताछ किया गया तो मलाजखंड मे पुर्रू नामक उनके जीजा रहते है. जिन्होने गाड़ी को टोचन करके मलाजखंड लाने के लिए बोले है. 


इधर प्रार्थी देवपुरा घाट निवासी राकेश वर्मा बताते है. कि चोरी की गाड़ी को टोचन करके ले जाने वाला आदमी को पुलिस पहचान लिए है. और स्पष्ट बता रहे है कि नैनपुर के तन्नू चोटेल व मलाजखंड के पुर्रू से लिंक जुड़ा हुआ है. यह भी बताते है कि साल्हेवारा थाना अभी तक इंवेस्टिगेशन चल ही रही है करके आश्वासन देते आए है. दिलचस्प बात यह है कि रात मे गाड़ी चोरी होती है.और चोरी करके ले जाने वाले छोटा हाथी का ड्राइवर पकड़ा जाता है और ड्राइवर द्वारा तन्नू चोटेल का नाम बताया जाता है और तन्नू चोटेल द्वारा अपने जीजा मलाजखंड निवासी पुर्रू का नाम बता रहे है. उसके बाद भी अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. 


▶️ स्कार्पियो की स्थिति खराब


बतादें कि चोर ने गाड़ी के सेंसर सहित अन्य पार्टस को काफी नुकसान पहुंचाया है. जिसकी मरम्मत मे काफी खर्चा आने की संभावना है. इधर इंश्योरेंस वाले भी अभी तक कोई पहल नही किया गया है. इधर प्रार्थी आज कल कलेक्टर व एसपी को शिकायत करने वाले है.


"विवेचना किया जा रहा है आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी मलाजखंड मे रहने की जानकारी मिली है. जल्द ही पकड़ा जाएगा."

बिरेन्द्र सिंह तात्कालिक थाना प्रभारी साल्हेवारा।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad