देव यादव S S न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा /पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविंद कुजुर के निर्देशन पर, अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के द्वारा थाना बेमेतरा के अपराध क्रमांक 98/2021 धारा 363 भादवि में अपहृता एवं आरोपी के पता तलास हेतु थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा को मार्गदर्शन प्राप्त हुये थे।
विवेचना के दौरान अपहृता एवं आरोपी के पता तलास हेतु मुखबिर लगाया गया था, अपहृता एवं आरोपी पता तलास के दौरान थाना सिमगा क्षेत्र के रहने वाला आरोपी रोहित साहू के कब्जे से दिनांक 03.08.2021 को अपहृता को बरामद किया गया। आरोपी द्वारा पीडिता को नाबालिक जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर रत्नागिरी (महाराष्ट्र) भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण किया। प्रकरण में धारा 363, 366 (क), 376, 376 (2) (एन), 376 (3) भादवि व 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से पृथक से जोडी जाकर आरोपी रोहित साहू पिता जोहन साहू उम्र 21 साल को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 04.08.2021 को माननीय न्यायालय बेमेतरा पेश किया गया।
अपहृता व आरोपी की पतासाजी करने में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि कंवल सिंह नेताम, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, संदीप साहू, पुरूषोत्तम कुम्भकार, राजेश भास्कर, महिला प्रधान आरक्षक पूनम ठाकुर, महिला आरक्षक रीना गायकवाड एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.