Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

*बिलासपुर स्टेशन में मसाज के साथ अब फिश स्पा की भी सुविधा*|

 *बिलासपुर स्टेशन में मसाज के साथ  अब फिश स्पा की भी सुविधा*|


 

रेलवे की ओर से नए आइडिया को लेकर वर्ष 2019 में योजना शुरू की गई है। इसमें रेलवे के जोन या रेल मंडल कार्यालय में आकर कोई भी व्यक्ति नया आइडिया दे सकता है और प्लेटफार्म में नई सुविधा कम किराया शुल्क में हासिल कर सकता है। बशर्ते आइडिया नया होना चाहिए। मसाज केंद्र भी इसी आइडिया के तहत खुली है। इसके बाद टैक्सी बुकिंग की सुविधा भी इस योजना के तहत यात्रियों को मिल रही है।


इसी कड़ी में रेल मंडल में फिश स्पा खोलने के लिए प्रस्ताव दिया गया। यह प्रस्ताव भी नए आइडिया स्कीम में फिट बैठता है। इसलिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के बाद संबंधित संचालक देवेंद्र ठक्कर को अनुमति दे दी। संचालक ने प्रस्ताव में फिश स्पा यात्रियों के लिए कितना कारगर साबित होगा और इसके एवज में यात्रियों को कितना शुल्क देना पड़ेगा यह जानकारी भी दी है। प्रस्ताव में उन्होंने पांच मिनट का 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया जाना बताया है। हरी झंडी मिलने के बाद इसका निर्माण भी शुरू हो गया है। 10 अगस्त यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी।ऐसा मानना है कि फिश स्पा से आराम मिलता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है। मछलियां पैरों से मृत कोशिकाओं को हटाकर उन्हें चमकदार बनाती हैं। फिश स्पा केंद्र खोलने के एवज में संबंधित संचालक को एक लाख 70 हजार रुपये सालाना रेलवे को देना होगा। संचालक ने इसका काम भी शुरू कर दिया है।

*बिलासपुर से सुधीर तिवारी*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad