गुण्डरदेही । मंगलवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुण्डरदेही क्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज के लोगो द्वारा नगर मे रैली निकाली गई । समाज के लोगो द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पंरपरा वेश भूषा पहनकर रेला पाटा नृत्य किया जो रैली मे आकर्षक का केंद्र रहा । एक तीर एक कमान सर्व आदिवासी एक समान का नारा लगाते हुए रैली आदिवासी भवन बघमरा से धमतरी चौक शहीद वीर नारायण सिंह अर्जुन्दा चौक होते हुए रैली आदिवासी भवन बघमरा पहुंचकर सभा मे तब्दील हुई जहां समाज के प्रमुख लोगो ने अपने अपने विचार प्रकट किए तत्पश्चात अपनी स्थानीय समस्याओं को लेकर समाज के लोगो ने गुण्डरदेही तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष थानसिंह मंडावी गुण्डरदेही व्यवहार न्यायालय के जज पंकज दीक्षित थाना प्रभारी रोहित मालेकर ताराचंद मरकाम केश कुमार कंवर संतोष ताराम गौकर्ण मेरिया शिवरतन मंडावी पुरेंद्र चंद्रवंशी कुंजेश्वर ठाकुर सुखुराम ताराम दिलीप मंडावी प्रेमलाल गोरे थे इस अवसर पर समाज के टिकेंद्र कोर्राम राजू ठाकुर रूपराम मंडावी लवन कवर अशोक कंवर रवि राय जितेश्वरी ठाकुर नीता मंजू नेताम अनुराधा ठाकुर दुर्गेश भंडारी हिलेश बढ़ाई कामनी मंडावी जनक नेटी श्रीराम कतलम ढालसिह मंडावी नेमसिंह ठाकुर सेवांत मंडावी रेख राम कोर्राम ललित मरकाम सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.