ट्रिटमेंट प्लांट नहीं लगने देना चाहते ग्रामीण जनजिवन होगी प्रभावित : संतोष यदु
शिवसेना संतोष यदु के विशेष योगदान से स्थगित हुआ ट्रिटमेंट प्लांट का पर्यावरण जनसुनवाई
भारी बवाल धक्का मुक्की पुलिस की लाठीचार्ज के बाद भी विरोध पर अड़े रहे लोग
पुलिस की लाठीचार्ज से अधेड़ महिला घायल एक सिपाही भी घायल
शिवसेना जिलाध्यक्ष को पुलिस ने लोकसुनवाई में जाने से रोका झुमा झपटी में संतोष यदु का कुर्ता फटा
शिवसैनिक हुए आक्रोशित लेकिन संतोष यदु ने किया शांत लेकिन शिवसैनिक कार्यवाही पर अड़े
शिवसेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवसैनिक व केसदा, बिलाड़ी, खपरी कला के ग्रामीण रामकी इन्वायरो डिस्पोजल व ट्रिटमेंट प्लाँट के प्यावरण लोकसुनवाई का विरोध करने पहुंचे जहाँ भारी संख्या बलौदाबाजार जिले के सभी थानो व जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक निवेदिता पाल मौजुद थी जैसे ही शिवसैनिक व ग्रामीण जनसुनवाई स्थल के अंदर जाने लगे पुलिस ने सभी को बाहर रोका जिसके बाद शिवसेना जिलाध्यक्ष अपने समर्थको के साथ जमीन पर धरने पर बैठ गये और यहाँ प्लांट नहीं लगेगा जिला प्रशासन होश में आओ के नारे लगाते रहे लेकिन उधर जिला प्रशासन के अधिकारीयो ने पर्यावरण जनसुनवाई अपने ही कंपनी के अधिकारी कर्मचारी को बैठाकर चालु कर दिया था इधर आमजन भड़क उठे और पुलिस और समर्थको के बिच धक्का मुक्की चालु हो गया जिस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया जिसमें केसदा निवासी बुजुर्ग महिला सम्मत बाई सतनामी बुरी तरह घायल हो गई वहीं एक सिपाही के चेहरे पर भी चोट आई हैं शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु को अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक निवेदिता पाल व जिले के सभी थोने के प्रभारियो ने कस कर पकड़ रखा था फिर भी विरोध दर्ज कराने यदु आगे बड़ते गये इसी झुमा झपटी में संतोष यदु का कुर्ता फट गया जिसके बाद शिवसैनिक आक्रोशित हो उठे और पुलिस के साथ बहस बाजी शुरू हो गई जिनको बिच बचाव कर भाटापारा विधायक ने शांत कराया जिसके बाद सभी क्षेत्रिय जनप्रतिनीधियो ने अपना विरोध दर्ज कराया की यह कंपनी लगने से आमजनो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा इसी लिए यह संयंत्र नहीं लगना चाहिए जिसमें गाँव की सरपंच किरण ध्रुव व पंचायत के सभी पंच व ग्रामीणो ने जमकर विरोध।
सेंट्रल न्यूज इंडिया से हर पल की खबर सिंमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.