मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों, महंगाई,कृषि बिल, पेगासस जासूसी कांड के खिलाफ 5 अगस्त 2021 को दिल्ली संसद घेराव में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, निखिल द्विवेदी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चेयरमैन एवं सदस्य पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में एनएसयूआई प्रदेश सचिव विवेक यदु की समस्त टीम महंगाई के विरोध में दिल्ली संसद घेराव में शामिल हुए। जहाँ केंद्र सरकार ने अराजकता और बर्बरता दिखाते हुए युवकों पर लाठीचार्ज व वॉटरकैनल का इस्तेमाल किया एनएसयूआई के साथियों ने पूर्ण साहस के साथ संसद का घेराव किया और गिरफ्तारी दी l युवाओं के हौसलों को बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सम्मिलित हुए और युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.