Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

*बेलगहना...चंद घंटों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बोरी में भरकर पड़े अधकटे लाश की हुई पहचान,आरोपी गिफ्तार*

 *बेलगहना...चंद घंटों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बोरी में भरकर पड़े अधकटे लाश की हुई पहचान,आरोपी गिफ्तार*



बेलगहना.....बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम बरभांठा की घटना।

बोरी में भरकर फेंकी गई थी कमर से कटी हुई लाश। दो हिस्सों में काट कर अलग अलग जगहों पर छिपाई गई थी बॉडी।  ग्राम से लगे सागौन प्लॉट में मिली थी बोरी बंद लाश। दिनांक 4-08-2021 को प्रार्थी सनमान सिंह अगरिया पिता कुंवर सिंह अगरिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पंडरा पथरा चौकी बेलगहना ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बरभांठा रोड में रोड किनारे किसी व्यक्ति के कमर से पैर कटा हिस्सा एक बोरी के अंदर भरा है जो सड़ने की बदबू आ रही है। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर शव छिपाने की नीयत से शरीर को कमर से दो भागों में काटकर बोरी में भरकर फेंक दिया है। जिसे खोलकर देखने पर पहने हुए धोती को पहचान किया जो प्रार्थी के पिता कुंवर सिंह का है। जो दिनांक 2-08-2021को बेलगहना चौकी में गुम इंसान के रूप में पहचान हुआ।  मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर, अनुविभागीय अधिकारी कोटा रश्मित कौर चावला के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु घटनास्थल जाकर निरीक्षण करते हुए संदेही बरभांठा निवासी धुर सिंह पटेल को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया। जो कि पूर्व में जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश के कारण हत्या करना स्वीकार किया व आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार लोहे के हंसिया को जब्त कर आरोपी के निशानदेही पर जंगल मे छिपाकर रखे शव के सिर वाले हिस्से को बरामद कर लिया गया।  आरोपी को गिफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी कोटा दिनेश चन्द्रा, चौकी प्रभारी बेलगहना अजय वारे तथा सहयोगी पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad