बबलु राजपूत ने पूर्व मंत्री पुत्र पर लगाया था धक्का मुक्की व धमकी देने का आरोप,
बेमेतरा. रविवार को नवागढ़ विधानसभा लोधी समाज अंतर्गत नवागढ़ एवं मारो सर्किल का सयुक्त बैठक ग्राम पंचायत बुंदेला के पंचायत भवन में किया गया. बैठक में चंद्रकुमार(बबलू)राजपूत के द्वारा दिये आवेदन पर गम्भीरता से विचार करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के 26 जुलाई को धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन सौपते समय पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल के द्वारा मंच में नहीं बोलने नही देने की बात को लेकर लोधी समाज के बबलू राजपूत को जान से मरवाने धमकी एवं देख लेने की बात करते हुए धक्का मुक्की करने की घटना पर लोधी समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मारो सर्किल अध्यक्ष इंद्र कुमार लोधी और नवागढ़ सर्किल अध्यक्ष ईश्वर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंजू बघेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। आवेदन के आधार नवागढ़ विधानसभा लोधी समाज ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा किया।
ज्ञात हो कि ज़िले के बहुचर्चित नवागढ़ विधानसभा में किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के मामले में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलु राजपूत ने पूर्व मंत्री पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल पर गाली गलौज व धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए मारो एवं नवागढ़ सर्किल लोधी समाज अध्यक्ष को पत्र लिखकर बैठक रखकर सामाजिक रूप से उचित निर्णय लेने की मांग की थी।
बबलु राजपूत ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दिन ज्ञापन सौंपते वक्त पूर्व मंत्री पुत्र अंजू बघेल मुझे मंच पर बोलने क्यो नही दिया कहकर धमकाने एवं धक्का मुक्की करने लगे। वंही जब मैंने समझाने की कोशिश की तो धमकियां देने लगे. अब मुझे मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना होने का डर है। इस तरह से सार्वजनिक रूप से बिना कोई कारण मुझसे दुर्व्यवहार एवं धमकी देकर समाज को चुनौती दी गयी है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रनबन सिह लोधी - पूर्व जिला अध्यक्ष लोधी समाज, अध्यक्षता - इंद्रकुमार लोधी अध्यक्ष मारो सर्किल लोधी समाज, विशिष्ट अतिथि - ईश्वर सिंह लोधी अध्यक्ष लोधी समाज नवागढ़ सर्किल, शेर सिंह लोधी उपाध्यक्ष,सोनसाय लोधी,बाबूलाल लोधी कोषाध्यक्ष,नरेन्द्र लोधी, माधो सिंह लोधी, आशीष लोधी उपाध्यक्ष,यशवंत सिंह लोधी सचिव,शेरसिंह लोधी कोषाध्यक्ष,लवकुमार लोधी प्रचार सचिव, पूर्व मारो सर्किल अध्यक्ष सरोज लोधी, उपाध्यक्ष पोसागील लोधी, पूर्व सचिव धीरपाल लोधी पूर्व प्रधान मधुबन लोधी मारो सर्किल प्रधान डॉ राजेश लोधी केसतरा,देवेंद्र लोधी घोरहा, मस्त राम लोधी बेवरा, रोहित लोधी तेंदुआ, अनिल लोधी चक्रवाय, रामखिलावन लोधी बुंदेला, डॉ प्रेमु लोधी संबलपुर, नवागढ़ सर्किल प्रधान राजकुमार लोधी जैतपुरी, सुनील लोधी खटई, योगेश लोधी पेंड्री,सुरेंद्र लोधी कामता, परस लोधी संबलपुर, रोशन लोधी बिलटूकरी, राम बिहारी लोधी बुंदेला,बद्री लोधी, लेखराम लोधी पंच
बेलटूकरी, भुवनेश्वर लोधी रमपुरा, द्वारिका लोधी, मनोज लोधी पंच, रामभरोस लोधी खटई, किशोर लोधी जिला संगठन सचिव नवागढ़,पंच ओमप्रकाश लोधी,हरिहर लोधी, जगतराम लोधी कामता,रेमलाल लोधी, ईश्वर लोधी जूनाडांडू, बबला लोधी पेंड्री, शिवनंदन लोधी कवराकांपा, राजेन्द्र लोधी संबलपुर, रामअवतार लोधी मालिक राम लोधी पूर्व सरपंच घोरहा रूपेंद्र लोधी,इंद्रनाथ लोधी,मंगल लोधी जरहापारा,रामू लोधी, मुचकुन्द लोधी, टोपसिंह लोधी, शैलबिहारी लोधी, बरसाती लोधी सोनपुरी,ओमप्रकाश लोधी, राजेंद्र लोधी, भूषण लोधी ,प्रभु लोधी, दौलत लोधी, बाल शंकर लोधी, परजेश लोधी,नरसिंह लोधी खेड़ा, दिलेश्वर लोधी सरपंच,लोकनाथ लोधी उपसरपंच कामता, कुंवर सिंह लोधी बोटेबोड,परस लोधी,ठाकुर लोधी, नरेंद्र लोधी घोरहा,शत्रुहन लोधी बुंदेला,किशोर लोधी,लवकुमार लोधी,शेरसिंह लोधी, सहित अधिक संख्या में समाजिक कार्यकता बंधुगण उपस्थित थे।
" बबलू राजपूत के बताये अनुसार धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल द्वारा बबलू के साथ गाली-गलौज, धक्का मुक्की एवं जान से मारने की धमकी दिया गया, जिसका नवागढ़ विधानसभा लोधी समाज द्वारा घोर निंदा किया जाता है. कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए समाज को बांटने में जुटे है, ऐसे लोगो को समय आने पर जवाब दिया जाएगा।"
ईश्वर सिंह लोधी
अध्यक्ष नवागढ़ सर्किल लोधी समाज





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.