Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 7, 2021

संसदीय सचिव ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पीजी कॉलेज की एलुमिनी समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव

 


महासमुंद 07 अगस्त 2021/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर आज शानिवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एलुमिनी समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए आव्हान किया।

आज शनिवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एलुमिनी समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।



 इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी जो जिम्मेदारियां है हम उन्हें पूरा करेंगे तो अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी और वे भी इसके लिए आगे आएंगे। सिर्फ पौधे लगा देने से हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। बल्कि ईमानदारी के साथ इनकी देखभाल भी करना है।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, अजय राजा, महेश राजा, संजय शर्मा, खिलावन बघेल, सोमेश दवे, मनीष शर्मा, आवेज खान, प्रीतम विश्वकर्मा, अजय थवाईत सहित संयोजक डॉ रीता पांडे, सहसंयोजक डॉ जया ठाकुर, सचिव डॉ दुर्गावती भारतीय, डॉ अनुसूइया अग्रवाल, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, एसआर मन्नाडे, मुकेश पेंदरिया आदि मौजूद थे।

 पौधरोपण के बाद संसदीय सचिव चंद्राकर जी ने महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। 




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad