Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 7, 2021

1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह, स्तनपान ना करवाने से नवजात शिशु के मृत्यु होने की संभावना में 35 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी- सीएचएमओ



मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,6अगस्त 2021:- 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में पूरे जिले भर मनाया जा रहा है। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसका शिशु एवं बाल जीवितता पर अहम प्रभाव पड़ता है। जिन शिशुओं को 1 घंटे के अंदर स्तनपान नहीं कराया जाता उनमें नवजात मृत्यु दर की संभावना 35 प्रतिशत अधिक होती है। 6 माह की आयु तक शिशु को केवल स्तनपान कराने पर आम रोग जैसे दस्त  निमोनिया के खतरे में क्रमशः 11एवं 15 प्रतिशत कमी लाई जा सकती है स्तनपान स्तन कैंसर से होने वाली मृत्यु को भी कम करता है।उन्होंने आगें बताया कि,भारत सरकार ने वर्ष 2016 में स्तनपान व ऊपरी आहार को बढ़ावा देने के लिए "मां" कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसी सिलसिले में हर वर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच विश्व स्तनपान सप्ताह देश सहित जिले में भी ग्राम स्तर एवं शहरी क्षेत्रों में मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विश्व स्तनपान सप्ताह स्तनपान की रक्षा एक साझी जिम्मेदारी की थीम पर आधारित है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि,स्तनपान कराने में माताओं का सहयोग एवं स्तनपान को बढ़ावा दिया जाए। इसके तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से मां और समुदाय के साथ संपर्क में रह रहे हैं साथ ही अस्पतालों में चिकित्सा स्टाफ माताओं को इस बाबत जानकारी देते हुए प्रोत्साहित कर रहे है। ऊपर के दूध एवं बोतल के प्रयोग से होने वाली हानि तथा इसको रोकने के लिए लाए गए इन्फेंट मिल्क सब्सीट्यूट एक्ट के संबंध में अधिक से अधिक लोगों विशेषकर प्राइवेट अस्पताल के लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिन विकासखंडों में पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित हैं वहां तैनात चिकित्सक,फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर,स्टाफ नर्स,पीएनसी वार्ड में प्रतिदिन जाकर 1 घंटे के लिए स्तनपान के लाभ तथा कुपोषण से बचाव एवं रोकथाम के लिए 6 माह तक केवल मां का दूध तथा 6 माह के उपरांत संपूरक आहार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। स्तनपान के लाभ की चर्चा करते हुए  शिशु रोग विशेषज्ञ नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र वर्मा ने बताया कि,मां के दूध में शिशु की आवश्यकतानुसार पानी होता है अतः 6 माह तक ऊपर से पानी देने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इसके साथ ही स्तनपान बच्चों को बुद्धिमान बनाता है मां के पास शिशु जितना रहेगा उसमें उतनी भावनात्मक वृद्धि होती है सुरक्षा का अभाव रहता है,बच्चे में इससे कुपोषण नहीं हो पाता। नवजात शिशु को केवल मां का ही दूध दिया जाए ऊपर से कुछ भी ना दिया जाए जब तक चिकित्सक द्वारा द्वारा ना कहा जाए। नवजात शिशु की मांग के आधार पर स्तनपान कितनी भी बार कराया जा सकता है। बच्चों को चूसनी निप्पल सुथर न दिया जाए।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad