Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 6, 2021

(छ.ग)दुर्ग - धनोरा बोरसी वरिष्ट नागरिक सेवा समिति ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम मे मुख्य तिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्बारा सम्पन्न.....

 लुकेश साहू .....

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गृहमंत्री जी ने वरिष्ठजनों के  साथ किया पौधरोपण

अपने विधान सभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए वरिष्ठ केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू  ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति धनोरा के वरिष्ठजनों के  साथ मिलकर पौधरोपण किया। 

ग्राम पंचायत धनोरा द्वारा समिति को सियान सदन बनाने तथा सियान उद्यान विकसित करने के लिए धनोरा- बोरसी सीमा में जमीन दी गयी है

 जहाँ पर ग्राम पंचायत धनोरा तथा वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति धनोरा-बोरसी के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण करने का कार्यक्रम  था। 

मंत्री जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। 

आमंत्रित विशेष अतिथियों के साथ जिनमे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, सभापति जिला पंचायत श्रीमती योगिता चंद्राकार, 

उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती झमित गायकवाड, जनपद सदस्य बुधवंतीन मधुकर, महासचिव जितेंद्र साहू,

सरपंच धनोरा मनीष कुमार साहू के दोपहर 3 बजे सेंट ज़ेवियर स्कूल के सामने 

कार्यक्रम स्थल  पर पहुँचते ही उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने सभी अतिथियों के तेजस्वी, ओजस्वी और यशस्वी होने का जयघोष करते हुए  उन्हें मंच तक लेकर आए। 

समिति के अध्यक्ष श्री फुदुक राम साहू ने ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की अग्रिम बधाई देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया 

और महासचिव कौशल कुमार आडिल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

       मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में ग्राम पंचायत धनोरा और वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि 

पौधे रोपित करना एक पुण्य का कार्य है 

और यह कार्य जब बड़े बुजुर्गों द्वारा किया जाता है 

तब युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
आने वाला समय चुनौतियों से भरा होगा 

महामारी का प्रकोप,वातावरण में आक्सीजन की कमी से बचने के लिए अधिक अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को पावन किया जा सकता है।            

पौधे हैं तो जीवन है। हम वृक्षों की रक्षा करेंगे तो वे हमारी जीवन की रक्षा करेंगे। 


मंत्री जी ने गाँव के किसानों को कृषि विभाग द्वारा प्रदत्त बैटरी स्प्रेयर का भी वितरण किया । 
इस अवसर पर समिति ने सियान सदन बनाने ,सियान उद्यान स्थल को आक्सीजोन के रूप में विकसित करने हेतु 30 लाख रुपए का वित्तीय अनुदान स्वीकृत करने की भी मांग की  


जिससे धनोरा बोरसी के निवासियों को इसका लाभ मिल सके।समिति के सदस्यो ने भी इस अवसर पर 100 से अधिक पौधे लगाकर  उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। 

पौधों की सुरक्षा के लिए सदस्यों ने चंदा कर 100 से अधिक ट्री गार्ड  बनवाए।

  कार्यक्रम में समिति के संरक्षक  डॉ एल पी साहू,अनुजराम साहू आजीवन सदस्य राम नरेश साहू,आत्माराम साहू डॉ श्रीमती गनेशिया साहू, 

श्री पन्नलाल साहू,जीवनलाल साहू, राधेशरण साहू, दोहरलाल साहू,  बीर सिंह साहू, ॐ मानव सेवा समिति के मुख्य संरक्षक पी गोविंदन, 

ग्राम पंचायत धनोरा के पंचगन, समिति के सभी सदस्यों के साथ साथ ग्रामवासियों ने शिरकत की । 

कार्यक्रम का संचालन  समिति के सचिव हरदेव लाल साहू ने किया। 

हरदेव लाल साहू 

सचिव वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, धनोरा-बोरसी,दुर्ग 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad