वार्ड क्रमांक 01 जोगी अमराई रतनपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर..ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) की बूथ कार्यकारणी का गठन का सिलसिला पंचायतों के बाद रतनपुर के वार्ड क्रमांक 01 जोगी अमराई रतनपुर में सम्पन्न हुआ लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही ब्लॉक कांग्रेस रतनपुर की टीम बूथ स्तर पर बेहद सक्रिय है, महिला, बुजुर्ग युवाओ सहित सभी का सहयोग भी भरपूर मिल रहा है, बता दे कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने बुथस्तर पर लगातार जोर दे रही है
, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी निर्देशन पर जोन एवं बूथ कमेटी से कार्यो को संचालित करने हेतु निर्देश जारी हुए जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार छत्तीसगढ़ के हर हिस्से में बूथ गठन को लेकर दौरे पर है मोहन मरकाम खुद ही बैठक लेकर देख रहे है कि बूथ का गठन सही तरीके से हो रहा है या नही, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश के बाद लगातार बूथों में जोर दे रही है ताकि आने वाले समय की तैयारी भी हो सके । बूथ पर काम करने को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की सरकार चाहती है कि जो भी ग्राम पिछड़े है या जिस भी वार्डो में विकास कार्यो को गति नही मिल पा रही है वहाँ बूथ के अध्यक्ष के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष और उसके बाद जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक यह बात लेके जाए जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री को इसकी सूचना देकर ग्रामीण विकासो पर जोर दिया जाएगा, ताकि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा पूर्ण रूप से सफल हो सकें ।
लगातार चल रहे बूथ गठन कार्यक्रम में आज वार्ड क्रमांक 01 में सम्पन्न हुआ । जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या उपाध्यक्ष इल्याश कुरेशी, जितेंद्र दुबे प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजा रावत,रवि रावत महामंत्री मोहर खान सचिव विनय कश्यप,एजाज बेग, गेंद राम पाव,कौशिल्या पाव सहित ब्लॉक के अन्य पदाधिकारीगण एवं वार्ड के कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.