रायपुर : 30 सितम्बर 2021
प्रथम सेवा मानव सेवा को अपना उद्देश्य मानने वाली राजधानी की संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी निरन्तर जनहित एवं सामाजिक कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रही है। जिसमें संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में माह जनवरी 2021 से चालू किये गए सुपोषण अभियान के तहत संस्था द्वारा जरूरतमंदों को भूख से राहत दिलाने हेतु निःशुल्क गर्म भोजन का वितरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज संस्था अपने प्रयासों से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 09 माह पूर्ण करते हुए रेलवे परिसर, फुटपाथ, चौक चोराहे इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों को तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए ठहरे मरीजों के परिजनों एवं मासूम बच्चों को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण किया।
आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, अरहम खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.