Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 30, 2021

बिलासपुर के तालापारा में बारिश के बीच मे घर का स्लैब गिरने से युवक की मौत

 बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में पड़ोसी के मकान का स्लैब गिरने से हादसा में एक युवक की मौत 

जितेंद्र जोगी पिता सौखीलाल जोगी (25) ट्रेलर मैकेनिक थे और पार्टनरशिप में गैरेज चलाते थे। घटना बुधवार की शाम की है। दोपहर में जितेंद्र खाना खाने अपने घर आए थे। दोपहर में आराम करने के बाद जितेंद्र अपनी गैरेज जाने की तैयारी में थे। इस दौरान मोहल्ले के महिला स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों के पास अपना आधार कार्ड जमा करने गए थे।
 इस बीच अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश थमने पर जितेंद्र पड़ोस से घर लौट रहे थे। अभी वे पड़ोसी बादशाह के मकान के पास पहुंचे थे। तभी उनका स्लैब अचानक जितेंद्र के ऊपर गिर गया। जिससे जितेंद्र मबले में दब गया। इस बीच आसपास के लोगों ने उन्हें देखकर मलबा हटाया। फिर आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। 
मलबे में दबने से उनके सिर में गंभीर चोटे आई थी। जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad