लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह
*ग्रामीणों की समस्या से रुबरु होने जंगमपाल पहुँची जिपं अध्यक्ष तूलिका*
*तीन महीने में दूसरी बार तुलिका पहुँची धुर नक्सल पंचायत जंगमपाल*
*जिपं अध्यक्ष के सामने 10 युवकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता*
*तुलिका की पहल से जंगमपाल हो रहा विकास की ओर अग्रसर*
*दंतेवाड़ा।* कटेकल्याण ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे धुर नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत जंगमपाल लगातार कई वर्षों से विकास की बाट जोह रहा था। घोर नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सरकार की योजना इस पंचायत में पहुँचाना किसी चुनौती से कम नही था।
जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा की पहल से अब यह गांव विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। लगभग तीन महीने पहले दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, छबिन्द्र कर्मा, जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा ग्रामीणों की समस्या सुनने जंगमपाल पहुँचे थे। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्या बताई थी। सभा में जिपं अध्यक्ष ने ग्रामीणों से वादा किया था कि अगले दो महीने के अंदर फिर वह जंगमपाल पहुँच विकास कार्यों का जायजा लेगी। आज उसी वादे के अनुसार तुलिका कर्मा ग्राम पंचायत जंगमपाल पहुँची। जंगमपाल पहुँच जिपं अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली व पानी की समस्या गांव की प्रमुख समस्या है। गांव में स्कूल नहीं होने के कारण बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई नहीं करते। ग्रामीणों की समस्या सुन तुलिका ने कहा कि विधायक देवती कर्मा व उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही जंगमपाल में स्कूल व कन्या आश्रम खोलने की प्रक्रिया की जाएगी। आने वाले दिनों में गांव में वृहद शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास गांव के अन्य ग्रामीण भी शामिल होंगे। तुलिका ने आगे कहा कि जंगमपाल हमेशा से नक्सलवाद का दंश झेलते आ रहा है, जिसे अब दूर करना है। पिछले प्रवास के दौरान पेंशन, राशन, मजदूरी भुगतान जैसी समस्या ग्रामीणों ने रखी थी, जिसे निपटा लिया गया है। मौके पर गांव में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए तुलिका ने 15वें वित्त से सचिव को समर सेल पंप लगाने को भी कहा। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष के सामने 10 युवकों ने सरकार की योजना व कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की। सभी युवकों को तुलिका ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जेपी मरकाम, गंगू भास्कर, लखमू,, रिका कर्मा, जयपाल सिंह चौहान, बीरू, मुन्ना मरकाम, शंकर दास, हरि, गड्डी सिंह, समेत अन्य उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.