Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 19, 2021

कोरबा को मिलेगी 109 करोड़ 11 लाख रूपए के छह बड़े विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री श्री बघेल वर्चुअल कार्यक्रम में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 कोरबा को मिलेगी 109 करोड़ 11 लाख रूपए के छह बड़े विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री श्री बघेल वर्चुअल कार्यक्रम में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन


  सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा 19 सितंबर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 सितंबर को कोरबा जिलेवासियों को 109 करोड़ 11 लाख 75 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री बघेल 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। कोरबा जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 104 करोड़ सात लाख 99 हजार रूपए की लागत से तीन सड़कों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।
 इस दौरान पांच करोड़ तीन लाख 76 हजार रूपए की लागत से बने तीन विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस वर्चुअल कार्यक्रम में कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, कटघोरा के विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर के विधायक श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना जयसवाल भी मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 करोड़ 93 लाख 95 हजार रूपए की लागत से कोटमी-पसान-कटघोरा मार्ग के 15 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण और उन्नयन काम का भूमिपूजन करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक 10.20 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार, नाली निर्माण उन्नयन और जंक्शन सुधार काम का भी इस दौरान भूमि पूजन किया जाएगा। ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक सड़क के इस काम की लागत 46 करोड़ 38 लाख 18 हजार रूपए है। 
कार्यक्रम में ही श्री बघेल सक्ति-कोरबा मार्ग पर 37 करोड़ 75 लाख 86 हजार रूपए की लागत से 16 किलोमीटर सड़क उन्नयन काम का भी भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड में 95 लाख 35 हजार रूपए की मदद से कुरसिया में बने नए हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का लोकार्पण भी करेंगे। वे 50 लाख रूपए की लागत से पसान में बनाए गए नए मिनी-इनडोर स्टेडियम को भी क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए पोड़ी-सलिहाभाठा मार्ग पर गुंजन नाला (टेटीनाला) पर तीन करोड़ 58 लाख 41 हजार रूपए की लागत से ने उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया जाएगा। 


                      मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया
                        विज्ञापन के लिए संपर्क करे
                              9131930485

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad