भाजपा महिला मोर्चा दल्ली राजहरा ने 198 , 199 बूथ में मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जयन्ती।
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार पर वार्ड क्रमांक 19 में बूथ क्रमांक 198, बूथ क्रमांक 199 की कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मरकाम के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया मरकाम ने बताया कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रेरणा ,प्रखर राष्ट्रवादी ,एक राष्ट्र एक विधान एक प्रधान के सूत्रधार मां भारती के सच्चे सपूत स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती समारोह आज दिनांक 25 सितंबर 2021 को वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 198 साथी एवम बूथ क्रमांक व 199 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जहां भारत मां के इस महान सपूत के आदर्श विचार एवं सिद्धांतों को स्मरण करते हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं वार्ड वासियों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती समारोह के अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर उपस्थित जनों को प्रसाद एवं मिठाई वितरण किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री उषा ऑस्टिकर ,अनुसूईया खरे , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रानू ठाकुर , मीडिया प्रभारी सारिका साहू, कोषाध्यक्ष दुलेश्वरी साहू , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पादेवी शिप्पी , प्रिती बघेल , द्रोपती मिश्रा , कृष्णा साहू , अंजली निषाद , सुचित्रा दास , सुनीता , रेनू , तारा , धर्मीन बाई , प्रभा देवी , कमला बाई , भागा बाई , अनूपा बाई साहू , अनिता साहू , शांति बाई , सूरज बाई , विमला बाई , सगना बाई , दुर्पत बाई , कुमारी सीता साहू एवम समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.