22 सितम्बर को ट्रेक्टर रैली में भंडेरी क्षेत्र से बैहर आयेगें 100 ट्रेक्टर
( ट्रेक्टर रैली में बैहर, बिरसा , परसवाड़ा से 4 हजार ट्रेक्टर बैहर पहुँचेगें - दलसिंग पन्द्रे )
बालाघाट।भंडेरी में भारतीय किसान ट्रैक्टर संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 सितम्बर को बैहर में आयोजित ट्रेक्टर रैली एवं आम सभा को सफल बनाने के लिए भंडेरी क्षेत्र से 100 ट्रेक्टर लाने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रेक्टर रैली को सफल बनाने भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के नेतृत्व में जगह-जगह बैठक ली जा रही है। इसी के चलते भंडेरी में बैठक कर भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के गठन का उद्देश्य बताया गया। साथ ही क्षेत्र में ट्रैक्टर मालिकों को हो रही परेशानियों से सभी को अवगत कराया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य दलसिंह पन्द्रे, बलराम सोनी, शेख इम्मामुद्दीन , गणेश मंडले, रामप्रसाद पंचेश्वर, उमेश पंचेश्वर, राकेश बिसेन, आकाश बाहेश्वर, सुनील पंचतीलक, सागर बिसेन, शरद वर्मा, चित्र कुमार अवधवाल, उमेश पंचेश्वर, शरद धुपे, अरुण बिसेन आदि पदाधिकारियों ने ट्रेक्टर रैली को सफल बनाने अपनी बात रखी। श्री ब्रम्हे ने बताया कि सभा को सम्बोधित करने पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत,पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, महाकाल के नाम से मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध पंडित सुनील शुक्ला ( महाकाल ) एवं भारतीय गोंड़वाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी बैहर पहुँच रहें हैं। आपने बताया कि 15 सितम्बर से ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से पम्पलेट-पर्चा बाटकर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। बैठक में भंडेरी क्षेत्र से सर्वसम्मत्ति से अरुण बिसेन एवं सुनील पंचतीलक को उपाध्यक्ष, संतोष पंचतीलक को सचिव, सागर बिसेन को सहसचिव, आकाश बाहेश्वर को मीडिया प्रभारी, तथा शरद धुपे को प्रवक्ता बनाया गया। जिनकी घोषणा भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.