रायपुर, दिनांक 14 सितम्बर 2021
राजधानी रायपुर की समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने नैतिक जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए गिरती बारिश में भी स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर एवं अन्य स्थानों में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया साथ ही शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन मुहैया कराकर नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के आज *257वें दिन* पूर्ण किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था निरंतर रूप से यह कार्य वर्षों से करते आ रही है एवं किसी भी परिस्थिति में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल्वे स्टेशन अथवा अन्य स्थानों में लाचार, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को प्रत्येक दिन दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के मार्गदर्शन में पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, रोहन पदमवार एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.