रायपुर, 18 सितम्बर 2021
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के अंतर्गत आज निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 261वें दिन संस्था ने रेलवे परिसर, फुटपाथ, चौक चोराहे इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों एवं शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए रुके हुए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण किया।
संस्था का उद्देश्य, कोई भी जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रित एवं वंचित लोगों को उनकी मुलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति करना है, जिसके तहत संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर यह कार्य विगत 8 महीनों से निरन्तर कर रही है, जिसमे सैकड़ों गरीब, असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को रोजाना दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का गर्म भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।
आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.