दुर्ग 13 सितंबर 2021/
कोविड महामारी से निपटने के लिए एनएसपीसीएल ने अपनी भागीदारी पुनः दी है।
जिले में इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने 30 लाख रुपए की राशि का चेक आज इसके प्रबंधन ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को सौंपा।
इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत इस तरह की भागीदारी से निश्चित ही स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने में प्रशासन को बड़ी मदद मिली है
और इसके लिए एनएसपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह प्रथम किश्त है जो प्रबंधन ने दिया।
इसके बाद 30 लाख रुपए की एक और किश्त दी जाएगी।
इस मौके पर सी .के समांता महाप्रबंधक एनटीपीसी और उप महाप्रबंधक श्री अब्दुल वसीम मौजूद थे।
लुकेश साहू दुर्ग जिला से.....
सुचना:-आपके शहर, गांव या मोहल्ले से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी, त्यौहार या कोई भी अप्रिय घटना एवं विज्ञापन देने,
इच्छुक व्यक्ति कार्य करने जिला में ब्लाक क्राइम रिपोर्टर की नियुक्ति हेतु
हमारे व्हाट्सएप नंबर 81039-45853 जीमेल lukeshsahu853@gmail.com पर आप मेल एवं कॉल कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.