जंगल के रास्ते मवेशियों को कत्लखाने ले जाते 4 आरोपी गिरफ्तार
0 थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की कार्यवाही
0 6 नग बैल व 4 नग बछड़ा किया जप्त
अम्बागढ़ चौकी-: पशु तस्करी खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बागढ़ चौकी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है मुखबीर से मिली सूचना पर पशु तस्करी कर रहे हैं चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
अम्बागढ़ चौकी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे ने टीम गठित किया, जहां चार आरोपी मवेशियों को पैदल ले जा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी सहित चारों आरोपियों को धर दबोचा, पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 10 नग बैल बछडा जप्त किया गया, आरोपी मवेशियों को जंगल के रास्ते मारते पीटते हाकते लुक छिपकर महाराष्ट कत्ल खाने की ओर ले जा रहे थे, आरोपियों के नाम दुलेन्द्र कुमार पटेल ग्राम घोरदा, महेन्दर जनबंधु, लक्ष्मण जनबंधु, नरेश जनबंधु सभी निवासी ग्राम मक्के थाना चिल्हाटी को गिरफ्तार कर आरोपीयो के खिलाफ धारा 4,6,10 छत्तीसगढ कृषिक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 तथा धारा 11 पशु कुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.