डम्पर की चपेट में आई 4 साल बच्ची की मौत
बहरई। सिवनी-बालाघाट मार्ग पर बहरई गांव में डम्पर वाहन कीज चपेट में आई 4 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में बच्ची के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। सड़क हादसा देख लोग दहल गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक बच्ची के शरीर के अंगों को कपड़े में एकत्रित कर मृतक बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए बरघाट ले गए। बरघाट थाना अंतर्गत बहरई गांव में 27 सितम्बर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सिवनी को ओर जा रहे डम्पर वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 3706 की चपेट में आई बहरई कालोनी निवासी ईशा पिता संतोष वरकड़े 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई। डम्पर ने बच्ची को बुरी तरह रौंद दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पहुँची बरघाट पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक को पकड़ लिया है डम्पर वाहन को जब्त कर बरघाट थाने में खड़ा कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसा देख लोगो का दिल दहल गया डम्पर ने 4 साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के शरीर के अंग सड़क पर बिखरे पड़े थे पुलिस ने अंग एकत्रित कर कपड़े पर लपेट कर बच्ची मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि डम्पर तेज रफ्तार में था अनियंत्रित डम्पर ने बच्ची को बुरी तरह रौंद दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची ने पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक को पकड़ लिया। डम्पर वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया गया है।
सीएन आई न्यूज़ शिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.