नवोदय विद्यालय बोरखडी जिला तापी में दिनांक 5/9/2021 को शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एव कर्मचारियों ने हर्षोल्लास से कार्यक्रम मनाया । प्राचार्य ने शिक्षक का क्या महत्व है उसके बारे में विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को अवगत कराया । कार्यक्रम में विद्यार्थी ऑनलाइन उपस्थित रहे। अंग्रेजी के अध्यापक श्री प्रवीण कुमार ने जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है उसके बारे में बहुत ही सुंदर ढंग से विद्यार्थी को एवं अध्यापक को अवगत कराया।उप प्राचार्य श्री ने अपने अभिभाषण में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्राचार्य श्री द्वारा शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। आभार प्रदर्शन श्री दानाराम सीरवी ने किया। कार्यक्रम का संचालन के.एन. परमार हिंदी अध्यापक ने किया। ऑनलाइन कार्यक्रम का संचालन श्री हरिश्चंद्र गावित ने किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.