विधायक कुंवर सिंह निषाद ने गुण्डरदेही मे 97 रिटायर्ड व उत्कृष्ट शिक्षको का किया सम्मान
गुण्डरदेही । सामुदायिक भवन चैनगंज गुण्डरदेही में गुरूवार 30 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह मे विधानसभा क्षेत्र के गुण्डरदेही तहसील अंतर्गत 2019 -20 व 2020 -21 के सेवानिवृत्त शिक्षक व संकुल स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया संसदीय सचिव ने अपने हाथों से 97 रिटायर्ड एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया वही कोरोना के दौरान मृत 5 शिक्षकों के परिजनो का भी सम्मान भेंट किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा नपा अध्यक्ष अर्जुन्दा चंद्रहास देवांगन जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा भोजराज साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ममता चंद्राकर रमादेवी ठाकुर जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण व क्षेत्र के शिक्षक गण बड़ी संख्या मे मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.