Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 30, 2021

AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने असम में उपचुनाव को लेकर लिया बैठक

 AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने असम में उपचुनाव को लेकर लिया बैठक



असम(गुहावटी)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आज अपने साथी प्रभारी सचिव राज साठे के साथ असम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं विधायकों की बैठक कर आगामी महीनों में होने वाले 5 विधानसभा के उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई।इस बैठक में असम विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष देवब्रत सेकिया भी उपस्थित थे।



कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय इस समय अपने प्रभार वाले प्रान्त असम दौरे पर हैं,जहाँ पार्टी महासचिव व असम के प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह भी कल असम पहुंच रहे हैं। दरअसल असम में आगामी महीनों में 5-5 विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। इन विधानसभा में ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ कांग्रेस अपनी जीत हासिल करी थी परंतु वे पद व धन लालसा में पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिए थे।अब कांग्रेस के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वह उन सीटों पर दोबारा कैसे जीत हासिल करे जो पिछले चुनाव में जीत चुकी थी।


विकास उपाध्याय इसी चुनौती को अमलीजामा पहनाने असम में रणनीति बना रहे हैं। उनके साथ साथी प्रभारी सचिव राज साठे भी हैं। आज उन्होंने एक बैठक कर इसी सिलसिले में कांग्रेस विधायकों व प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की है। विकास उपाध्याय ने कहा,कांग्रेस का ये लक्ष्य होना चाहिए कि पांचों के पांचों सीट कांग्रेस की झोली में हो। उन्होंने कहा, दलबल कर नेता यदि चुनाव जीत जाएंगे तो यह जनसमुदाय में गलत संदेश जाएगा। हमें ऐसे लोगों को हराना जरूरी है,तभी लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष सेकिया ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस इन सभी सीटों में जीत हासिल करेगी। कल एक अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव व असम प्रभारी भी बैठक लेकर उपचुनाव में कांग्रेस की क्या रणनीति होगी को लेकर चर्चा करेंगे.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad