डोंगरगांव तहसील के सभी परीक्षेत्रों के मंडल चुनाव संपन्न।
घोरदा से चुनेश्वर व अमलीडीह से के डी साहू बने निर्विरोध अध्यक्ष, कोकपुर व दिवान भेड़ी में मतदान से हुआ फैसला।
डोंगरगांव- जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष कमल किशोर साहू के निर्देशन व तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष अमरनाथ साहू के मार्गदर्शन में 3 साल के कार्यकाल पूर्ण कर चुके सभी परिक्षेत्रों का निर्वाचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तहसील के 8 परिक्षेत्रों में से 6 परिक्षेत्रों का कार्यकाल समाप्त हो चुका था, जिनका निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुआ, जिसमें घोरदा एवं अमलीडीह परिक्षेत्र मे सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें घोरदा परिक्षेत्र से चुनेश्वर साहू व अम्लीडीह परिक्षेत्र से डॉ के डी साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिक्षेत्र कोकपुर मे अध्यक्ष के पद पर दो उम्मीदवार थे जिनके बीच मतदान हुआ मतदान में प्यारेलाल साहू विचारपुर नवागांव जीत हासिल कर अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए, इसी तरह दीवान भेड़ी परिक्षेत्र में भी अध्यक्ष पद हेतु मतदान हुआ जिसमें राधेश्याम साहू लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अध्यक्ष बनने में सफल रहे। परिक्षेत्र तुमड़ीबोड में भी त्रिकोणीय मुकाबला रहा जिसमें इंद्रसेन साहू निर्वाचित हुए, तुमडीबोड परिक्षेत्र के सभी पदों पर मतदान से पदाधिकारियों का निर्णय हुआ ।खुज्जी परिक्षेत्र में भी त्रिकोणीय मुकाबला में भुवन साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। तहसील सचि हेमंत साहू सभी चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे , तथा नोहर दास साहू, रामप्रकाश साहू, सुरेंद्र साहू, श्रीमती इंदु साहू, हरिशंकर साहू, भारत साहू, कौशल साहू, दयालूराम साहू, लविंद्र साव, हेमसिंग साहू, हिरदे राम साहू, पुरुषोत्तम साहू, चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे जिनके द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया ।
3 अक्टूबर को खुज्जी व कोकपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारी लेंगे शपथ।
डोंगरगांव तहसील की खुज्जी परिक्षेत्र में 3 अक्टूबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके मुख्य अतिथि खुज्जी के पूर्व विधायक भोलाराम साहू होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू संघ डोगरगांव के अध्यक्ष अमरनाथ साहू करेंगे । इसी तरह कोकपुर परिक्षेत्र में भी 3 अक्टूबर को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है जिस के मुख्य अतिथि डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू होंगे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.