अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
मंगलुरु -- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आस्कर फर्नांडीस (80 वर्षीय) का निधन हो गया। ऑस्कर फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे और मंगलुरू के अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में पत्नी ब्लासम फर्नाडिंस औरदो बच्चे हैं , उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जायेगा। इस साल जुलाई में सुबह के वक्त योग करते हुये सिर में चोट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था , मंगलुरु में डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क में एक क्लॉट निकालने के लिये ऑपरेशन किया था। अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। वहीं फर्नांडिस का नियमित अंतराल पर डायलिसिस चल रहा था। उनका जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुपी में हुआ था। ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके थे और अभी राज्यसभा सांसद थे। वे पारंपरिक नृत्य कुचिपुड़ी और यक्षगान के एक प्रशिक्षित कलाकार भी थे। वे सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ऑफ द ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन के अलावा एआईसीसी के महासचिव भी रहे हैं। फर्नांडीस ने राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया। वे वर्ष 1980 में कर्नाटक के उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से सातवीं लोकसभा के लिये चुने गये थे। कर्नाटक के उडुपी से पांच बार के लोकसभा सांसद फर्नांडिस को वर्ष 1999 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने अप्रैल 1998 में राज्यसभा के लिये नामित किया था। वे वर्तमान में कर्नाटक से राज्यसभा सांसद थे। उनकी गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वे राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.